Top News

होली 2026 को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील

रिपोर्ट आशीष यादव लोकेशन -दुमका
दुमका।
होली पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित जिले के सभी वरीय एवं विभागीय पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी समुदाय मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा एंबुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं तकनीकी खराबी की स्थिति में त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी सुझाव देते हुए आम लोगों से सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों के प्रयोग तथा जबरन रंग न लगाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन आमजन के सहयोग से ही पर्व को सफल बना सकता है।
पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा हुड़दंग रोकने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume