Top News

अक्षय तृतीया पर फतेहपुर में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता बैठक

 


📍 फतेहपुर | 19 अप्रैल 2026

✍️ संवाददाता: हरिनारायण रुज

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सिमलाडागल पंचायत के मुरीडीह शिव मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर के मुखिया उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत सचिव विनायकांत झा, चंद्रशेखर यादव, मंदिर के पुजारी निताई चक्रवर्ती, समाजसेवी अरविंद मंडल, संजय मंडल, घनश्याम मंडल, भगवत प्रसाद मंडल, नकुल सोरेन, डॉ. नवीन कुमार सहित बनावासी विकास आश्रम के जिला समन्वयक गोपी कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने बाल विवाह को समाज के विकास में बड़ी बाधा बताते हुए इसे जड़ से समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही इस कुप्रथा को रोका जा सकता है।

इस अवसर पर जयप्रकाश मंडल, लालटू यादव, सेविका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह के खिलाफ मिलकर अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
JAMTARA GROUND REPORT
JAMTARA GROUND REPORT

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume